केरल के पश्चिम तट पर बसा छोटा सा गांव माहे फ्रांसीसी संस्कृति से काफी प्रभावित है। गौर करने की बात यह है की माहे भारत का सबसे छोटा जिला है और यहां अनगिनत देशभक्त और क्रांतिकारी पैदा हुए हैं। जान कर हैरानी होगा की हॉलीवुड के प्रसिद्ध निदेशक एम् नाईट श्यामलन भी इसी शहर से आते हैं। 70 और 80 के दशक में लोग माहे सर्फिंग का लुत्फ उठाने जाते थे। अगर आप अबतक इस जगह के बारे में नहीं जाते थे तो बता दें कि माहे खूबसूरत नजारों का धनी है और मालाबार तट की एक दिल छू लेने वाली जगह है।
यहां स्थित सेंट टेरेसा चर्च न सिर्फ लोगों में प्रसिद्ध है पर इस गिरजाघर में श्रीलंका, सिंगापुर और इंग्लैंड से भी लोग आते हैं। यह एक मछवारों का बंदरगाह भी है। यहां आप गोदावरी के किनारे भी सुबह-शाम बिता सकते हैं। साथ ही, हीरे के आकार का एक 'वॉक वे' है जहां पार्टनर के साथ आप फुर्सत के समय टहल सकते हैं। माहे जाने का सही समय या तो जून से अगस्त के बीच होते हैं या फिर आप यहां दिसंबर और जनवरी में सर्दियों के समय जा सकते हैं।