फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 South India Tour Packages: नए साल पर दक्षिण भारत की करें सैर, जानें टूर पैकेज का पूरा खर्च

Sat, 31 Dec 2022 09:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं तो दक्षिण भारत के सफर पर भी निकल सकते हैं। दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बहुत शानदार पर्यटन स्थल हैं। सुंदर जंगल, समुद्री किनारे, झरने, हरे भरे पहाड़, प्रसिद्ध मंदिर और ऐतिहासिक जगहें, यहां ये सब आपको देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
नए साल पर दक्षिण भारत का सफर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Year 2023 South India Tour Packages: नए साल के जश्न की शुरुआत दिसंबर में क्रिसमस से शुरु हो जाती है। वर्ष 2023 आने वाला है। साल की शुरुआत मजेदार और यादगार तरीके से करने के लिए लोग इस मौके पर पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं। अगर नए साल पर आप भी कहीं सफर की योजना बना रहे हैं तो भारत में आपके लिए घूमने के कई विकल्प है। वैसे को सर्दी के मौसम में अधिकतर पर्यटक किसी पहाड़ी जगह या बर्फीले हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। इस कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में नए साल के मौके पर बहुत ज्यादा पर्यटकों की तादाद पहुंचती है। लेकिन अगर आप भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं तो दक्षिण भारत के सफर पर भी निकल सकते हैं।

विज्ञापन


दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बहुत शानदार पर्यटन स्थल हैं। सुंदर जंगल, समुद्री किनारे, झरने, हरे भरे पहाड़, प्रसिद्ध मंदिर और ऐतिहासिक जगहें, यहां ये सब आपको देखने को मिलेगा। नए साल में आईआरसीटीसी दक्षिण भारत के दर्शन के लिए कई टूर पैकेज लेकर आया है। यहां आपको कुछ टूर पैकेज की जानकारी दी जा रही है। समय और बजट के आधार पर अपने लिए दक्षिण भारत के आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का चयन करें।

कन्याकुमारी से तिरुपति के दर्शन

नए साल के मौके पर अगर दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का 'साउथ इंडिया डिवाइन एक्स राजकोट' बुक कर लें। यह टूर पैकेज जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें आपको रामानाथास्वमी ज्योतिर्लिंग मंदिर,मदुरई का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी मंदिर, गांधी मण्डपम, कन्याकुमारी बीच, तिरुपति बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और कालाहस्ती घूमने को मिलेगा।

विज्ञापन


टूर पैकेज आठ रात और नौ दिनों का है। टूर पैकेज की सुविधा, सफर की शुरुआत कब और कहां से हो रही है और आईआरसीटीसी का खर्च जानने के लिए पूरी डिटेल भी दी गई है।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी घुमा रहा दक्षिण भारत के तीर्थ स्थल, जानें कन्याकुमारी से तिरुपति दर्शन का खर्च

 


 

सबरीमाला टूर पैकेज

केरल के सबरीमाला के प्रसिद्ध मंदिरों को दर्शन भी आईआरसीटीसी करा रहा है। पर्यटक केरल के सबरीमाला श्री धर्मास्था मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा चोट्टानिक्कारा देवी मंदिर, वाईकॉम महादेवा मंदिर, एट्टुमानूर महादेवा मंदिर और इरुमेली मंदिर घूम सकेंगे। यह टूर पैकेज दो दिनों का है। पूरी जानकारी नीचे दिए लिंक में दी जा रही है।

Sabarimala Tour Packages: सबरीमाला का शानदार टूर पैकेज, जानें केरल घूमने में कितना आएगा खर्च

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें