एक्सपीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में भारत में लगभग 75% लोग अवकाश ना मिलने की वजह से काफी परेशान रहे।
- फोटो : PIXABAY
ट्रैवल वेबसाइट एक्सपीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में भारत में लगभग 75% लोग अवकाश ना मिलने की वजह से काफी परेशान रहे। बता दें कि भारत के बाद छुट्टी ना लेने वाले देश की लिस्ट में दक्षिण कोरिया का नाम आता है। यहां के 72% लोग तो, वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाले हांगकांग में 69% लोग अपने रोजमर्रा के काम से इतना ज्यादा परेशान रहते हैं कि चाह कर भी वह अपने परिवार के साथ छुट्टी पर नहीं जा पाते हैं।
इस रिपोर्ट को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत के कर्मचारी अपनी छुट्टियों का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, वह अपना सारा समय अपने ऑफिस को ही समर्पित कर देते हैं।
इस अध्ययन में इस बात का भी खुलासा हुआ कि भारतीय कर्मचारियों के भीतर अपनी नौकरी को लेकर काफी भय बना रहता है। कर्मचारियों को हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि अगर वो ज्यादा छुट्टी लेंगे तो कहीं उन्हें अपनी नौकरी से हाथ ना धोना पड़ेगा। हैरानी तब हुई जब इस रिसर्च में पता चला कि यहां कुछ कर्मचारी ऐसे भी थे जो इस डर से पूरे साल में एक भी छुट्टी नहीं ले पाए थे।
हर व्यक्ति को कुछ वक्त अपने परिवार के साथ कहीं दूर जाकर जरूर बिताना चाहिए
- फोटो : Pixabay
घूमने-फिरने को लेकर डॉक्टर्स का भी कहना है कि हर व्यक्ति को कुछ वक्त अपने परिवार के साथ कहीं दूर जाकर जरूर बिताना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के मानसिक तनाव में कमी आती है और वह खुद को फ्रेश फील करता है। डॉक्टर की मानें तो साल में कम से कम एक छुट्टी अपने परिवार के साथ हर व्यक्ति को जरूर प्लान करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।
कर्मचारी चाहे फुल टाइम जॉब करें या पार्ट टाइम, उन्हें हर साल चार सप्ताह का वार्षिक अवकाश मिलता है।
- फोटो : PIXABAY
भारतीय कर्मचारियों की छुट्टी
कर्मचारी चाहे फुल टाइम जॉब करें या पार्ट टाइम, उन्हें हर साल चार सप्ताह का वार्षिक अवकाश मिलता है। यहां तक की कुछ कर्मचारियों को तो अतिरिक्त भुगतान भी दिया जाता है, जिसे वार्षिक अवकाश लोडिंग कहते है। 12 महीने में कभी भी जरूरत पड़ने पर हम अपने वरिष्ठ कर्मचारी को बताकर छुट्टी पर जा सकते हैं।
तनाव से दूर रहना है तो जाएं छुट्टियों पर
व्यक्ति को रोज-रोज एक जैसा काम करने की वजह से थकान और तनाव महसूस होने लगता है। ऐसे समय में उसे अपने काम से छुट्टी लेकर कुछ वक्त आराम कर लेना चाहिए, यदि आप तनाव महसूस करने के बाद भी काम करते रहेंगे तो वह आपके शरीर में कई रोगों का कारण बन सकता है।
तनाव से होने वाली बीमारी
तनाव लेने की वजह से हम अच्छी नींद लेने से वंचित रह जाते हैं, जिसकी वजह से आप पूरा दिन तनाव महसूस करते रहते हैं या फिर छोटी-छोटी बातों पर लड़ना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से आपको भविष्य में थायराइड की समस्या भी हो सकती है।