गोवा में पार्टी की मस्ती
- फोटो : social media
गोवा
गोवा भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और आसमान छूते नारियल के पेड़ों, चमकती रेत और सी- फूड के लिए जाना जाता है। गोवा के बीच पर पर्यटक एंजॉय करने के लिए आते हैं। दूर-दूर तक फैले यहां के बीच पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। ज्यादातर पर्यटक गोवा में नाइट पार्टी का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। गोवा की खास बात है कि पर्यटक देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी यहां अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आते हैं।
दार्जिलिंग अपने चाय के बगान के लिए पूरे देश में मशहूर है
- फोटो : सोशल मीडिया
दार्जलिंग
दार्जिलिंग अपने चाय के बगान के लिए पूरे देश में मशहूर है। यह शहर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इस जगह का वातावरण बेहद ही शांत और सुकून से भरा हुआ है। लोगों को ऐसे जगह पर जाकर अपनी छुट्टियोें को बिताना बहुत अच्छा लगता है। यहां लोग सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में घूमने जाते हैं।
लद्दाख
लद्दाख की खूबसूरती को अगर आप नजदीक से देखना चाहते हैं, तो जुलाई के मौसम में वहां जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि इस वक्त यहां की ज्यादातर बर्फ पिघल चुकी होती है। ऐसे में आप वहां जाकर बेहद करीब से लद्दाख को समझ सकते हैं। लद्दाख इंडस नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह जगह बेहद सुंदर है।अगर आप लद्दाख को अच्छे से घूमना चाहते हैं तो उसके लिए कम से कम 6 दिन का समय चाहिए होगा।
हिमाचल प्रदेश की इस खूबसूरत जगह को पहाड़ों की रानी कहा जाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
शिमला
शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का एक शहर है जहां लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं। शिमला के बारे में कहा जाता है कि एक बार जो यहां घूमने जाता है इस जगह का दीवाना हो जाता है। यहां की बर्फीली हवाएं लोगों को बेहद पसंद आती है। सर्दियों में यहां का नजारा देखने लायक होता है। पर्यटक बड़ी तादाद में शिमला घूमने के लिए आते हैं।
रानीखेत अपने प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है
- फोटो : सोशल मीडिया