फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाताल के खूबसूरत वादियों में बनाएं अपने छुट्टियों को यादगार,जाना बेहद आसान

Mon, 24 Dec 2018 03:38 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल
विज्ञापन
कानाताल उतराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक है - फोटो : instagram
विज्ञापन

कनाताल उतराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इस जगह की पहचान यहां के खूबसूरत फूल के बगीचे सेब के पेड़ और हसीन वादियों से होती है। यहां आकर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती या फिर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बितानी हो तो यह जगह बेस्ट है। कानाताल आकर आपको अच्छा अनुभव होगा।

विज्ञापन

कानाताल की प्राकृति में घूमने का मजा ही कुछ और है - फोटो : instagram
कनाताल की प्राकृतिक खूबसूरती में घूमने का मजा ही कुछ और है। यहां के खूबसूरत फूल के बगीचे और सुहाना मौसम आपका दिल जीत लेगें। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बेहद शानदार है। अगर आपको एडवेंचर करना ज्यादा पसंद है, तो आप ट्रेकिंग के लिए कोडिया जंगल जा सकते हैं। वहां के खूबसूरत झरने और आस-पास के मनोरम दृश्य आकर्षण का केंद्र है। कई बार यहां जंगली जानवर भी दिख जाते हैं। 

यहां छुट्टी बिताने के बाद आप खुद को पहले से तरोताजा और  फ्रेश महसूस करेगें।  - फोटो : instagram
कनाताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर सुरकुंडा देवी मंदिर स्थित है। कनाताल घूमने आएं लोग एक बार यहां दर्शन के लिए जरूर आते हैं। इसके साथ ही 360 डिग्री का व्यू को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां छुट्टी बिताने के बाद आप खुद को पहले से तरोताजा महसूस करेगें। 
विज्ञापन

यहां जाने का किराया करीब 800 से 1200 रुपये खर्च आएगा - फोटो : instagram
कनाताल जाने के लिए आपको आसानी से दिल्ली एनसीआर से बस मिल जाएगी। यहां जाने का किराया करीब 800 से 1200 रुपये खर्च आएगा। वहां रहना और खाना भी सस्ते में हो जाएगा। तो बस सोचना क्या है बैग पैक कीजिए और निकल लीजिए कनाताल पर अपने छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें