बांके बिहारी किसी भक्त के साथ न चले जाएं, इसलिए किसी भी भक्त को लगातार दर्शन करने नहीं दिए जाते हैं
- फोटो : instagram
- लगातार नहीं होते हैं बांके बिहारी के दर्शन, थोड़ी- थोड़ी देर में लगता है पर्दा...
बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी जी के दर्शन लगातार नहीं होते हैं। थोड़ी- थोड़ी देर में पर्दा लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर बांके बिहारी जी की किसी भक्त पर कुछ देर तक नजर पड़ गई तो वो उस भक्त के साथ ही हमेशा- हमेशा के लिए चले जाएंगे।
बांके बिहारी किसी भक्त के साथ न चले जाएं, इसलिए किसी भी भक्त को लगातार दर्शन करने नहीं दिए जाते हैं। थोड़ी- थोड़ी देर में पर्दा लगा दिया जाता है। इसके पीछे एक कथा भी प्रचलित है। इस कथा के अनुसार एक बार बांके बिहारी अपने किसी भक्त के साथ चले गए थे और इस मंदिर से प्रतिमा गायब हो गई थी।