फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति और रोमांच का खूबसूरत तालमेल, जानें गर्मियों में घूमने के लिए क्यों खास है सिलवासा

Wed, 13 Mar 2019 12:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixabay
गर्मियां दस्तक दे चुकी हैं और बच्चों के एग्जाम भी भी जल्द ही खत्म होने वाले हैं। जाहिर सी बात है कि आप परिवार संग 'क्वालिटी टाइम' और बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए एक खास जगह की तलाश में होंगे। ऐसे में हम बताने जा रहे हैं बेस्ट समर डेस्टिनेशन, जहां आप अपने परिवार के साथ शानदार समय बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixabay
क्या अपने सिलवासा के बारे में सुना है? दरअसल सिलवासा दादरा और नगर हवेली की राजधानी है। दादरा और नगर हवेली पश्चिमी भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश है। 19वीं शताब्दी तक सिलवासा एक गुमनाम स्थान था लेकिन पुर्तगाल शासन द्वारा 1885 में इसे राज्य की राजधानी बनाने के बाद यह दुनियाभर के आकर्षण का केंद्र बन गया।जानिए सिलवासा में आप कहां घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixabay
वसोना लॉयन सफारी 
अगर आप रोमांचकारी सफर करना चाहते हैं तो इस जगह जरूर जाएं। यहां सिलवासा से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आपको गुजरात के गिर जंगलों के शेर देखने को मिलेंगे। 

4 of 7
- फोटो : pixabay
वानगंगा झील 
सिलवासा से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मधुबन बांध। यह दामिनी नदी पर बना है। यहां बहुत से वॉटर गेम्स की व्यवस्था है। आप राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां आपको एक और खूबसूरत लोकेशन घूमने को मिलेगी, जो आपने कई बॉलीवुड गानों में देखी होगी। यह सिलवासा के पास स्थित वानगंगा झील है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixabay
खानवेल
खानवेल सिलवासा से लगभग 25 किमी दूर है। यह स्थान हरे-भरे चरागाहों और वृक्षों वाली सड़कों का पर्याय है। साकार्टोड नदी खानवेल से होकर बहती है और यहां गांव जैसी शैली के खूबसूरत कॉटेज और होटल हैं। अगर आप भी पहाड़ियों पर बने ऊंचे-नीचे कॉटेज और छोटे-बड़े खेतों में समय बिताना चाहते हैं तो खानवेल आपके लिए सबसे उचित स्थान है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixabay
डीअर पार्क 
यह सिलवासा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हर प्रकृति प्रेमी को जानवरों से प्यार होता है। खासतौर पर हिरण से। अलग-अलग प्रजातियों के हिरण देखने के लिए सतमालिया डीअर पार्क बेहतरीन जगह है। यहां एक आदिवासी गांव भी स्थित है। जहां आप बेफिक्र होकर सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixabay
ऐसे पहुंचें
सिलवासा भले ही भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर है, लेकिन यहां देश के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है।रेल और हवाई यात्रा के साथ ही आप सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें