फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, बर्फबारी न होने पर बनाई जाती है बर्फ

Fri, 21 Aug 2020 06:14 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है- फाइल फोटो - फोटो : social media
भारत में कई खूबसूरत स्थान हैं। आज हम आपको भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के बारे में बताएंगे। भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में बेहद ही खूबसूरत जगह है "औली" जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा ही अनुभव होता है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है। भारत का मिनी स्विट्जरलैंड "औली" हर समय एक अलग रंग में खूबसूरती बिखेरता हुआ नजर आता है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
चमोली में स्थित औली को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है- फाइल फोटो - फोटो : social media
उत्तराखंड का स्वर्ग है औली
  • चमोली में स्थित औली को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। इस स्थान से कुदरत की खूबसूरती को करीब से महसूस किया जा सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आकर्षित करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्कीइंग रेस
  • एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है। आपको बता दें यह एकमात्र ऐसा स्थान है जिसे एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए अधिकृत किया हुआ है। यहां पर स्कीइंग के लिए 1300 मीटर लंबा स्की ट्रैक है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रोपवे भी है बेहद खास
  • एशिया का सबसे लंबा रोपवे गुलमर्ग रोपवे है। इसके बाद औली- जोशीमठ रोपवे सबसे लंबा रोपवे है। यह रोपवे करीबन 4.15 किलोमिटर लंबा है और इस रोपवे की आधारशिला 1982 में तत्तकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। 1994 में यह रोपवे बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्लीपिंग ब्यूटी
  • औली के ठीक सामने एक पहाड़ दिखाई देता है जो बर्फ से ढकने के बाद लेटी हुई युवती का आकार ले लेता है। इस खूबसूरत दृश्य को स्लीपिंग ब्यूटी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया की सबसे ऊंची कृत्रिम झील औली में स्थित है- फाइल फोटो - फोटो : social media
बर्फबारी न होने पर बनाई जाती है बर्फ
  • दुनिया की सबसे ऊंची कृत्रिम झील औली में स्थित है। साल 2010 में 25 हजार किलोमिटर की क्षमता वाली इस झील का निर्माण किया गया था। जिस समय औली में बर्फबारी नहीं होती है उस समय इस झील के पानी से कृत्रिम बर्फ बनाई जाती है। बर्फ बनाने के लिए यहां पर फ्रांस में निर्मित मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें