फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी फ्रूट जूस में मिलाएं ये 8 चीजें, शर्तिया वजन हो जाएगा कम

Thu, 14 Mar 2019 01:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixabay
वैश्विक समस्याओं को अगर छोड़ दिया जाए तो आज के समय में सबसे बड़ी समस्या है मोटापा। 2017 में प्रकाशित न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में 30 प्रतिशत लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। दरअसल, मोटापा सिर्फ शरीर का बढ़ता हुआ वजन नहीं है बल्कि कई और बीमारियां इसके साथ आ जाती हैं। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन ये निर्भर करता है कि जो कर रहे हैं वो सही है या नहीं। तो आज हम आपको बताएंगे कि वजन कम करने के लिए कौन से सही तरीके अपना सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : pixabay
चुकंदर खून साफ करने और शरीर में खून बनाने में मदद करती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शुगर और कैलोरी लेवल को कम करने में मदद करते हैं। अगर ये जूस पसंद ना भी आए तो भी पिएं क्योंकि ये खून साफ करने में मदद करता है, त्वचा में निखार आता है और रोजाना इस्तेमाल करने से आपके वजन पर भी असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixabay
फ्लैक्सीड यानि अलसी का बीज वजन घटाने के लिए बेहतरीन तरीका है। इसमें गम जैसा पदार्थ पाया जाता है जो ब्लड में मौजूद बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। 
 

4 of 8
- फोटो : pixabay
बेवक्त भूक लगना भी बड़ी समस्या है। चिया सीड आपको बेवक्त लगने वाली भूख को खत्म करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixabay
वजन घटाने के लिए दालचीनी को सबसे उत्तम माना जाता है। इससे सबसे जल्दी वजन घटता है। साथ ही इसके पाउडर को पानी में घोल कर पीना फायदेमंद होता है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : pixabay
यूं तो हरे पत्ते वाली सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं। आंखों की रौशनी के लिए, ब्लड प्रेशर के लिए और चमकदार त्वचा के लिए साथ ही इसमें प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आप इसे अपनी स्मूदी में शामिल करते हैं तो इससे आपका पेट काफी लंबे समय के लिए भरा रहेगा और बेवक्त भूख नहीं लगेगी। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : pixabay
अगर आप स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी शौक से कहते हैं तो जरूर खाइए क्योंकि दोनों फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होता है। ये आपकी शरीर में फैट बनने से रोकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : pixabay
ग्रीन टी पाउडर गरम पानी में डालकर पीने से आपके सेल्स में मौजूद फैट को निकालने में मदद करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें