बच्चों का खिलौना सुंदर और कलरफुल होना चाहिए और साथ में टिकाऊ भी। खिलौना खरीदते समय अमूमन यही बात ध्यान में रखते हैं। मगर हर सुंदर खिलौना आपके लाडले के लिए सुरक्षित भी है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। विशेषज्ञों की मानें, तो बाजार में मिलने वाले ज्यादातर खिलौने आपके बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। कई बार कुछ खिलौने देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं, जो देखते ही पसंद आ जाते हैं। लेकिन उसे खरीदने से पहले इस बात की जांच कर लें कि उसमें कोई हानिकारक रसायन तो नहीं है।
अगर तीन साल से कम है बच्चे की उम्र...
demo pic
यदि आप तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए कोई खिलौना ले रही हैं, तो पैकेट पर अंकित वॉर्निंग लेबल जरूर पढ़ें। कुछ खिलौनों पर बच्चों को हो सकने वाले संभावित खतरों के बारे में बताया गया होता है, साथ ही क्या सावधानियां रखें, इसका भी उल्लेख होता है। आपका बच्चा एक से दो साल के बीच का है, तो उसके लिए ऐसे खिलौने न लें, जो नुकीले हों या जिनके कई पार्ट हों, क्योंकि छोटे बच्चे इन पार्ट्स को मुंह में ले लेते हैं। ये चीजें गले में फंस सकती हैं।
ऐसे खिलौने भूलकर भी ना खरीदें
toys
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, लंबे कॉर्ड या धागे वाले खिलौने भी बच्चों को न दें। आप जो भी खिलौने खरीदें, वे ऐसे होने चाहिए, जो जल्दी टूटे या खराब नहीं हों, क्योंकि बच्चे कई बार खिलौनों को ऊंचाई से गिराते हैं या पटकते हैं। तेज आवाज वाले खिलौनों से बचें। खिलौने से आने वाली तेज आवाज से आगे चलकर बच्चों के सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नॉन-टॉक्सिक खिलौने ही खरीदें। साथ ही ऐसे खिलौने लें, जिनसे बच्चा कुछ सीख सके।