फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग तरह के गाने सुनकर झट आएगी नींद, ये है अनिद्रा का आसान इलाज

Thu, 12 May 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
नींद ना आने की बीमारी तेजी से बड़े शहरों को अपनी चपेट में ले रही है। खराब रहन-सहन, तनाव और बेवजह का काम का तनाव लोगों में नींद की की समस्याएं सामने ले कर आ रहा है। ऐसे में इसका इलाज सिर्फ डॉक्टरों के चक्कर लगाने से नहीं पूरा होगा। नए शोध बताते हैं कि संगीत सुनने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। 
विज्ञापन


वैसे तो योग, आयुर्वेद और एक्यूपंचर से इसका इलाज मिलता है। लेकिन आसान उपाय की बात करें तो संगीत सुनना सबसे बेहतर है। प्रचीन काल से इस तरीके का प्रयोग किया जा रहा है इलाज के तौर पर। 

लेकिन एक बात समझ लें कि हर तरह का संगीत नहीं असर करने वाला है बेहतर नींद के लिए। जरुरी है ऐसा संगीत हो जो हल्का हो और दिमाग को आराम दे। क्लासिकल या शास्त्रीय संगीत सबसे बेहतर होता है। हर मिनट की औसत से जिसमें 50 से 60 बीट हो वो बेहतर होता है। ये ना केवल जल्दी नींद लाएगा बल्कि नींद भी लंबी होगी। इसे बिस्तर से दूर या फिर इयरफोन लगाकर भी सुन सकते हैं।
विज्ञापन


या फिर गिटार, पियानो या फिर वॉयलिन की हल्की आवाज ज्यादा बेहतर होगी। अच्छी बात ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही है। अगर कभी-कभी ही नींद ना आने की समस्या से परेशान है तो ये सही इलाज है। इसके लिए बाजार में बहुत सारी म्यूजिक सीडी मिलती हैं या फिर ऑनलाइन भी सुन सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें