यहां कला, संस्कृति, संगीत और साहित्य का अंबार है। लंदन एक ऐसा शहर है, जिससे आप बहुत कुछ अर्जित कर सकते हैं। यहां के लोग भी जिंदादिल हैं और किसी भी पर्यटक का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। जिस तरह यह शहर खूबसूरत है, उसी तरह कभी इससे लगे छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों में जाएं, वहां की खूबसूरती भी मनमोहक होती है। अगर ग्रामीण इलाकों की बात करूं, तो आप लेक डिस्ट्रिक्ट घूमिए।
यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अनूठे परिदृश्य, आकर्षक पहाड़ों और सुंदर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। इसी तरह लंदन से कई ट्रेनें अल्फ्रिस्टन, ईस्ट सेक्सन के लिए चलती हैं। लंदन से थोड़ा ब्रेक लेकर अल्फ्रिस्टन घूमने जरूर जाएं। यह जगह सुंदर कुकमेर नदी के पास है। यहां की सड़कों में पैदल चलने में मुझे बहुत खुशी मिलती है।
इसके अलावा यहां का 14वीं सदी में घास-फूस और टिंबर का बना पादरी हाउस है, जिसे नेशनल ट्रस्ट ने 1896 में पहले खरीदा था। परिवार के साथ पिकनिक बनाने के लिए इससे अच्छी जगह शायद ही कोई हो। मैं हर बार मौका तलाश कर यहां चला आता हूं। हालांकि, आजकल अपने नए शो 'सात फेरों की हेरा फेरी में व्यस्त हूं।' टीवी पर एक नई पारी और लोगों से मिल रहे प्यार से खुश हूं। एक खूबसूरत फेज को जी रहा हूं।
(अंकिता बंगवाल से बातचीत पर आधारित)