आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने घर में सबसे बड़ी संतान हैं तो भी आपसे सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है। आइए जानते हैं क्यों।
विज्ञापन
2 of 5
यूके की एक फर्म प्रिविलेज कार इंशूरेंस ने हाल में एक रिसर्च की जिसमें करीब 1395 कार चालकों की ड्राइविंग आदतों का आंकलन किया गया। जिसमें पाया गया कि परिवार की सबसे छोटी संतान बहुत अच्छी ड्राइवर होती है। जबकि परिवार का बड़ा बच्चा सबसे ज्यादा रैश ड्राइविंग करता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
इस रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि करीब 89 फीसदी परिवारों की बड़ी संताने तय सीमा से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाती हुई पाई गई। जबकि 47 फीसदी दूसरे ड्राइवरों को परेशान करने और 46 फीसदी सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी करना और 35 फीसदी को जुर्माने का भुगतान करना पड़ा है।
4 of 5
इस रिसर्च में करीब 17 फीसदी पहली संतान ने गाड़ी चलाते समय मेकअप करने वहीं 30 फीसदी ने फोन पर बात करना स्वीकारा है।
जिन परिवारों में दो से ज्यादा बच्चे होते हैं वहां सबसे छोटा बच्चा सबसे अच्छा ड्राइवर होता है। हालांकि दूसरी तरफ ये रिसर्च ये भी कहती है कि अगर पहली संतान अपने घर में अकेली संतान है तो उस अवस्था में वो एक बेहतर ड्राइवर होगी।