अपने आप को शीशे में तो कई बार आपने निहारा होगा और शायद खुद की तारीख करने से भी नहीं चूंके होंगे। ऐसा करना किसी भी आम इंसान के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन क्या अपने आप को निहारते हुए कभी ये सोचा है कि आपके शरीर का विकास किस तेजी से होता है या यूं कहें कि आपका दिमाग कितनी मेमोरी को अपने दिमाग में रखने की कैपिसिटी रखता है।
इन बातों को सुनकर शायद आपका दिमाग चकरा गया होगा लेकिन ये बातें एकदम सच है। हर सेकेंड हमारे शरीर में बदलाव होता है लेकिन वो बदलाव आपको महसूस तक नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको आपके शरीर के बारे में ऐसी 5 चीजें बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
fitness
देर तक सोने पर होता है तनाव
जर्मनी के शोध कर्ताओं ने शोध में पाया कि देर तक सोने का असर हार्मोंस और दिमाग पर पड़ता है। एमआरआई स्कैन से उन्होंने इस बात का अंदाजा लगया कि देर तक सोने से व्हाइट मैटर खराब स्थिति में होता है। खासतौर पर उस हिस्से में जहां पर दुख के भाव पैदा होते हैं। ऐसे लोगों को तनाव अधिक होता है।
विज्ञापन
3 of 6
हेल्थ
शरीर के इस भाग में नहीं होता ब्लड सर्कुलेशन
अगर हमारे शरीर में एक मिनट भी कही बल्ड सर्कुलेशन न हो तो इंसान की मौत तुंरत हो जाती है। लेकिन शरीर में कार्निया ही एक ऐसा अंग है जहां बल्ड सर्कुलेशन नहीं होता। ये सीधे हवा से ऑक्सीजन लेती है।
4 of 6
रहिए कूल
सोते समय बढ़ते हैं बाल
लंबे घने बाल हर कोई चाहता है। आपके बाल हर महीने 1 से 2 इंच की तेजी से बढ़ते हैं और गर्मी के मौसम में बाल रात के समय तेजी से बढ़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रहिए कूल
इतनी मेमोरी स्टोर करता है ब्रेन
याददाश्त का अच्छा हो ऐसा हर इंसान चाहता है और अक्सर लोगों का दिमाग इतना तेज होता है कि उन्हें सालों पुरानी बातें याद रहती हैं। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के साइकॉलेज प्रोफेसर का कहना है कि इंसान का दिमाग 2.5 पीटाबइट्स या 10 लाख गिगाबाइट्स है।
कब लगती है प्यास
जब इंसान को प्यास लगती है तो उस समय वो बस पानी पीने के लिए आतुर रहता है। ऐसा तब होता है जब आपके शरीर के वजन के 1 फीसदी के बराबर पानी शरीर के अंदर कम हो जाता है। अगर शरीर में 5 फीसदी से ज्यादा की कमी हो गई है तो आप बेहोश हो जाएंगे और 10 फीसदी कम होने पर आपकी मौत हो जाएगी।