ज्यादातर लोग 18 साल का होने पर बहुत खुश हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि वे अब बड़े हो गए हैं और अपनी मर्जी का कर सकते हैं लेकिन एक नए शोध में बताया गया है कि इंसान सबसे ज्यादा खुश किस उम्र में होता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में रहना है कूल तो मोबाइल की कीमत में खरीदें ये AC
उम्र को लेकर पहले भी कई तरह के शोध सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार लंदन में हुआ ये शोध बड़ा ही दिलचस्प है जिसमें बताया गया है कि आप किस उम्र में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस के शोधकर्ताओं की मानें तो 23 और 69 ये दो ऐसी उम्र हैं जब आप सबसे ज्यादा खुश होते हैं।