फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नवरात्रि के दौरान न करें ये 4 काम

Sat, 17 Oct 2020 04:10 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17 अक्तूबर, शनिवार से मां के पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो रही है - फोटो : अमर उजाला
17 अक्तूबर, शनिवार से मां के पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इन दिनों मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पावन दिनों में मां की पूजा- अर्चना और व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे नवरात्रि के दौरान क्या नहीं करना चाहिए। मां के पावन दिनों में कुछ नियमों का पालन करने से मां की सदैव कृपा बनी रहती है। अगली स्लाइड्स में जानिए नवरात्रि के दौरान क्या नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के पावन दिनों में कलश स्थापना के बाद घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए - फोटो : social media
कलश स्थापना के बाद घर को खाली न छोड़े
  • नवरात्रि के पावन दिनों में कलश स्थापना के बाद घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाने के बाद घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के पावन दिनों में मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मांस-मदिरा का सेवन न करें
  • नवरात्रि के पावन दिनों में मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। नवरात्रि के दिनों में प्याज और लहसुन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में मांस- मदिरा का सेवन करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है। मां की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करें।

4 of 5
विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि के पावन दिनों में व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिन में न सोएं
  • विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि के पावन दिनों में व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के पावन दिनों में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
  • नवरात्रि के पावन दिनों में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। नवरात्रि के दिनों में शारीरिक संबंध बनाने से मां का आर्शीवाद नहीं मिलता है। नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
आगे पढ़ें...
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें