नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो गई है। देशभर में 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दिनों में शुभ कार्य करने का विधान है जैसे- भूमि पूजन, गृह प्रवेश, इत्यादि। नवरात्रि के दिनों में सभी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं, परंतु विवाह नहीं किए जाते हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि जब नवरात्रि के पावन दिनों में सभी तरह के शुभ कार्य किए जाते हैं तो विवाह क्यों नहीं किए जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे नवरात्रि के दिनों में शादी क्यों नहीं की जाती है...