फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में पड़ते ही क्यों बढ़ जाता है लोगों का वजन, जानें दिलचस्प वजह...

Fri, 28 Jul 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
relationship
जिस वजन को घटाने के लिए जिम में आप मोटी रकम चुका रहे हैं बावजूद उसके आपका वजन कम नहीं हो रहा हैं। तो जान लीजिए लगातार बढ़ते वजन के पीछे किसी और का नहीं बल्कि आपके पार्टनर का हाथ है।  
विज्ञापन

2 of 5
टाइम वेस्ट लगता है जिम
रिलेशनशिप में पड़ते ही आपका डेली रूटीन बिल्कुल बदल जाता है। पहले जो जिम आपको अपनी जरूरत लगता था वो अब टाइम वेस्ट लगने लगता है। आपको हर वक्त लगता है कि जितना टाइम आप जिम में बिताएंगे उतना वक्त आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी फिटनेस खराब हो जाती हैंं और आपका वजन बढ़ने लगता है।  
विज्ञापन

3 of 5
फूड हैबिट्स
आप जब प्यार में होते हैं तो अपना ज्यादातर समय सिर्फ अपने प्यार के साथ ही बिताना चाहते हैं। ऐसे में आपके पार्टनर की हेल्दी,अनहेल्दी सभी फूड हैबिट्स कब आपकी हैबिट्स बन जाती हैं आपको इसका पता भी नहीं चलता है। जिसकी वजह से भी आपका वजन बढ जाता है।  

4 of 5
तनाव
प्यार में पड़ते ही लोगों के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होने लगते हैं। जिसकी वजह से उन्हें तनाव हो जाता है। कई शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि तनाव के कारण आदमी का वजन बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चॉकलेट
रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अक्सर एक दूसरे को खुश करने के लिए एक दूसरे को गिफ्त देने का बहाना ढ़ूढ़ते रहते हैं। जिसके लिए वो चॉकलेट का सहारा लेते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा मीठा खाने से भी इंसान मोटा होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें