फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक 'शब्द' के इस्तेमाल से कभी नहीं टूटेगा रिश्ता, आजमा के देख लें

Tue, 30 Apr 2019 03:27 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्सर आपने सुना होगा कि समय के साथ रिश्ते की चमक फीकी पड़ जाती है। लेकिन कई कपल्स ऐसे भी होते हैं, जिनके बीच का प्यार समय के साथ गहरा होता जाता है। आपने पार्टनर से बात करते समय या किसी दूसरे शख्स से अपने रिश्ते के बारे में बात करते समय आप किस तरह के शब्दों का प्रयोग करते हैं, उससे आपके रिश्ते पर काफी प्रभाव पड़ता है। कुछ शब्द ऐसे भी हैं जो आपके प्यार और रिश्ते की मजबूती को बढ़ा देते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की एक स्टडी के मुताबिक, जो कपल्स अपनी बात चीत में 'मैं' की जगह 'हम' शब्द का इस्तेमाल करते हैं, वो दूसरे कपल्स के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
शोध के लिए शोधकर्ताओं ने रिलेशनशिप पर आधारित लगभग 30 स्टडी की जांच की, जिसमें 5,000 से ज्यादा लोग शामिल थे। स्टडी के मुख्य शोधकर्ता ने इस दौरान सभी लोगों के बर्ताव, शारीरिक और मानसिक सेहत की जांच की। साथ ही ये भी जानने की कोशिश कि रिलेशनशिप में रहने वाले लोग कितने खुश हैं। 

 

4 of 5
नतीजों में सामने आया कि जो कपल्स 'मैं' की जगह अपने पार्टनर के लिए 'हम' शब्द का इस्तेमाल करते हैं, उनका रिश्ता काफी मजबूत होता है। रिलेशनशिप में हम शब्द का इस्तेमाल करने से ये जाहिर होता है कि लोग अपने पार्टनर को कितना महत्त्व देते हैं और उन्हें खुद से अलग नहीं समझते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo
शोधकर्ताओं ने बताया, रिलेशनशिप पर आधारित सभी स्टडी को परखने के बाद ये कहा जा सकता है कि रिश्ते में 'हम' शब्द का इस्तेमाल करने से लंबे समय तक रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें