फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों को लड़कियों से कभी नहीं कहनी चाहिए ये बातें, हो सकती है मुश्किल

Sun, 06 Mar 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • उसकी आदतों पर न करें टिप्पणियां
  • ज्यादा प्यार कहीं बन न जाए मुसीबत
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़के अगर चाहते हैं कि अपने रिलेशनशिप में खुश रहें और शांति बनी रहे तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ ऐसी बाते हैं जिन्हें गर्लफ्रेंड से न ही बोला जाए तो बेहतर है। जानिए, क्या है वे बातें।
विज्ञापन


'क्या तुम सच में इतना सब खा लोगी?' अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या किसी भी लड़की से ऐसा कहते हैं तो वो इसका यह भी मतलब निकाल सकती है कि आप उसे मोटा कह रहे हैं या खाने से रोक रहे हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि किसी लड़की को मोटा कहा जाना बर्दाश्त नहीं होता।

'वाउ वो लड़की हॉट है'। गलती से भी अपनी गर्लफ्रेंड के सामने किसी दूसरी लड़की तो निहारते या उसकी तारीफ करते नजर आ गए तो समझ जाइए आपका क्या हश्र हो सकता है।
विज्ञापन

तारीफ नहीं कर सकते तो कमेंट भी न करें

- फोटो : getty images
'तुम बिलकुल अपनी मां की तरह बात कर रही हो'। बेहतर होगा अगर आप उसकी तुलना उसकी मां, बहन या किसी भी दोस्त से न करें क्योंकि हर कोई अपनी अलग पहचान चाहता है और दूसरी बात, आप उसके रिश्तेदारों को उतना बेहतर नहीं जानते जितना कि वो। हो सकता है वह वाकई बहुत अलग हो।

'मेरी पुरानी गर्लप्रेंड तो ऐसा करती थी...'। ऐसी गलती तो गलती से भी न कीजिएगा। पुरानी गर्लफ्रेंड या उसके तौर तरीकों की बात कर के आप अपने रिश्ते को केवल खराब ही करेंगे।

'यह तुम्हारे बालों को क्या हुआ'। कोई भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के सामने बुरी नहीं दिखना चाहती, ऐसे में आपका उसके बालों, ड्रेस या लुक्स को लेकर कमेंट कर देना उसे और बुरा महसूस कराएगा। अगर उसके बाल खराब लग भी रहे हैं तो आप कुछ न बोलिए, वो जानती है और चाहती है कि आप इग्नोर करें।
विज्ञापन

आपका चिंता या प्यार करना भी कर सकता है उसका मूड खराब

- फोटो : getty images
'क्या तुम्हारे महीने के वो दिन शुरू हो गए हैं?' उसके बदले हुए व्यवहार या चिढ़चिढ़ेपन के पीछे भले ही यह वजह हो लेकिन आप इसका जिक्र न करें तो अच्छा होगा। उसे महसूस कराएं कि सब नॉर्मल ही है और आपको उसके चिढ़चिढ़ेपन का बुरा नहीं लग रहा। ऐसे आप उसकी ज्याद मदद कर पाएंगे।

'रिलैक्स, काम डाउन...' जैसे शब्दों का प्रयोग कर के आप तो उसकी चिंता और उत्सुकता को शांत कराना चाह रहे होंगे लेकिन ऐसा कह देने से इसका उल्टा असर पड़ेगा।

'आई लव यू'। जी हां, ये तीन जादुई शब्द कहने से भी बचें अगर आप दिल से नही कह रहे हैं तो। लड़कियां बड़ी आसानी से समझ जाती हैं कि कब लड़के दिल से आई लव यू कह रहे हैं और कब सिर्फ लड़ाई से बचने या परिस्थिति से भागने के लिए। अगर आप पकड़े गए तो लड़ाई का कोई अंत नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें