फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisters Day 2025: रक्षाबंधन से पहले बहनों को समर्पित दिन, जानिए कब और क्यों मनाते हैं सिस्टर्स डे

Sun, 03 Aug 2025 07:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sisters Day 2025 रक्षाबंधन का पर्व जहां हिंदू धर्म में भाई बहनों से जुड़ा दिन है। वहीं बहनों की भूमिका को हर धर्म, जाति और परिवार के लोग समझते हुए राष्ट्रीय सिस्टर्स डे मनाते हैं। लेकिन इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, और इसका इतिहास क्या है, ये भी जरूर जान लें।
विज्ञापन
सिस्टर्स डे 2025 - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sisters Day 2025: हर साल अगस्त के पहले रविवार को National Sisters Day यानी राष्ट्रीय बहन दिवस मनाया जाता है। यह दिन बहनों के बीच के मजबूत, भावनात्मक और अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए होता है। 2025 में सिस्टर्स डे 3 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं, साथ समय बिताते हैं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और इमोशनल कैप्शन के जरिए अपना प्यार जाहिर करते हैं।

विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व जहां हिंदू धर्म में भाई बहनों से जुड़ा दिन है। वहीं बहनों की भूमिका को हर धर्म, जाति और परिवार के लोग समझते हुए राष्ट्रीय सिस्टर्स डे मनाते हैं। लेकिन इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, और इसका इतिहास क्या है, ये भी जरूर जान लें।

कैसे शुरू हुआ सिस्टर्स डे?

सिस्टर्स डे की शुरुआत को लेकर कोई एक आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन माना जाता है कि अमेरिका में इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी। इसे मनाने का मकसद था , बहनों को उनके योगदान, समर्थन और प्यार के लिए एक दिन समर्पित करना। धीरे-धीरे यह दिन अमेरिका से निकलकर दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय हो गया और अब भारत में भी लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन



Raksha Bandhan 2025: क्या आपकी बहन दोस्त से बढ़कर है? जानिए 5 चीजें जो सिर्फ भाई-बहन की दोस्ती में मिलती हैं


सिस्टर्स डे का महत्व 

बहन सिर्फ परिवार का सदस्य नहीं होती, वह एक सच्ची दोस्त, मार्गदर्शक और कभी-कभी मां जैसी भूमिका निभाती है। सिस्टर्स डे इस रिश्ते को सम्मान और प्यार देने का एक खूबसूरत जरिया है। यह दिन हमें ये याद दिलाता है कि रिश्तों की भी देखभाल करनी होती है। इस दिन बहन को खास महसूस कराना, रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है।


सिस्टर्स डे कैसे मनाएं?

  • अगर आप भी बहनों को समर्पित ये खास दिन मनाना चाहते हैं तो सिस्टर्स डे पर बहन को चिट्ठी या कार्ड दें।
  • आप चाहें तो बहन के साथ एक प्यारी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पर बचपन की फोटो और स्टोरी शेयर करके उन्हें बचपन की याद दिला सकते हैं।
  • अगर आपकी बहन आपसे नाराज है तो ये दिन अपने झगड़े या मनमुटाव खत्म करके उन्हें हग करने का है।
  • सिस्टर्स डे पर बहन को एक एक ऐसा गिफ्ट दें जो सिर्फ उसके लिए हो।


बहन को क्या दें? ये 10 इमोशनल गिफ्ट्स बना देंगे आपका रिश्ता और खास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें