यूं तो पिछले साल कई लव ऐप आई हैं। लेकिन इस बार एक ऐसी ऐप आई है जिसके इस्तेमाल से आप आसानी से ब्रेकअप कर सकते हैं।
द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, अगर आप ब्रेकअप करना चाहते हैं तो आपके लिए ऐसी ऐप आई है जो आपको ब्रेकअप के दर्द से उबरने में भी मदद करेगी।
यूके की मशहूर ब्रेकअप और डिवोर्स कोच सारा डेविसन ने इस ऐप को लॉन्च किया है जिसका नाम है 'सेवन स्टेप्स टू ए बैटर ब्रेकअप'। इस ऐप में के जरिए महिला और पुरुष अपने पार्टनर से एक-एक स्टेप को अपनाकर आसानी से ब्रेकअप कर सकते हैं।
सारा कहती हैं कि देश में हर साल तकरीबन 1 लाख ब्रेकअप होते हैं। बहुत से लोग जनवरी से ही ब्रेकअप करना और तलाक लेना शुरू हो जाते हैं ताकि नए साल की अच्छी तरह से शुरूआत कर सकें।
वे कहती हैं बहुत से लोग अलग होने और ब्रेकअप करने का निर्णय लेते हैं तो वो इस बात से अंजान होते हैं कि अब आगे उनके जीवन में क्या होने वाला है। ऐसे में सेवन स्टेप ऐप लोगों को आसानी से ये बताएगी कि वे अपनी भावनाओं को कैसे नियंत्रण में करें।
इस ऐप के जरिए लोग अपनी स्थिति को समय से पहले संभाल सकते हैं। इस ऐप के जरिए लोग अपने रिश्ते के टूटने के दौरान नाजुक क्षणों में खुद को संभाल सकते हैं। इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को हर स्टेप के साथ पूरा समय दिया जाएगा।
लोग इस ऐप के इस्तेमाल से खुद को आसानी से बैटर फील करवा सकते हैं। साथ ही ये ऐप लोगों को रिश्ता टूटने के बाद आगे सकारात्मक रूप से कैसे बढ़ना है, इस मामले में भी मदद करेगी।