अगर आपको लगता है कि वो आप पर हर छोटी-छोटी बातों पर चिल्ला रहा है या फिर वो आपसे बहुत नाराज है तो आप उसे थोड़ा समय दें, ताकी वो अपने ब्रेकअप से उबर पाए। इसमें थोड़ा समय भी लग सकता है, बिना घबराए इंतजार करें।
ब्रेकअप के बाद हो सकता है कि आपके एक्स ने अपने मन में बहुत सी बातों को दबाकर रखी हो तो उसे निकल जाने दें शायद उसके बाद नाराजगी खत्म हो जाए।
अगर ब्रेकअप की वजह आप हैं तो आप बाद में खुद को दोषी करार ना दें। क्योंकि उस वक्त आप हालात को देखते हुए फैसला ली होगीं। इसलिए ज्यादा गिल्टी फील ना करें।
आपके तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आपका एक्स आपको माफ न करे। ऐसे में ज्यादा ना सोचे इस चैप्टर को यहीं बंद कर दें। ऐसे हालात में मूव ऑन करना बेहतर होगा।