आप रिलेशन में क्या डिजर्व करते हैं
- फोटो : social media
अगर आप ऑनलाइन डेटिंग कर रही हैं तो अपने रिलेशन को लेकर पहले से ही विचार कर लें कि आप रिलेशन में क्या डिजर्व करती हैं और आपकी क्या जरूरतें हैं। डेटिंग और रिलेशन को लेकर आप कन्फ्यूज हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम बात करेंगे आपकी उम्मीदों और जरूरतों को लेकर। शादी अपनी मर्जी से करें या पेरेंट्स की, लेकिन शादी को लेकर अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, ताकि आपकी कन्फ्यूजन को दूर किया जा सके।
कुछ महिलाओं का माइंड रिलेशन को लेकर क्लियर नहीं होता
- फोटो : Social Media
कुछ महिलाओं की सोच रिलेशन को लेकर क्लियर नहीं होती है। उन्हें पता हीं नहीं होता है कि उन्हें रिलेशन में क्या चाहिए। पार्टनर का प्यार करना, सपोर्ट करना, घर के काम में मदद करना, रोमांस और केयर करना, इन सभी बातों से महिलाएं इम्प्रेस हो जाती हैं और इसी को प्यार समझने लगती हैं, जबकि वास्तविकता यह नहीं है। प्यार में हर किसी की उम्मीदें और जरूरतें अलग-अलग होती हैं। किसी को प्यार में फूल देना-लेना पसंद है तो किसी को पार्टनर का घर के काम में मदद करना पसंद है। आप क्या डिजर्व करते हैं, जब तक ये नहीं समझेंगे तब तक आप दूसरों से कोई उम्मीद नहीं कर सकते।
आपको पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं
- फोटो : social media
ऑनलाइन डेटिंग और रिलेशन कोच क्रिस्टीन बॉमगार्टनर के अनुसार, “किसी भी साइट पर रजिस्टर करने के लिए आप सबसे पहले यह तय कर लें कि आपको पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं और प्यार को किस तरह से देखना पसंद करते हैं। सबसे पहले अपनी जरूरतों की एक लिस्ट बनाएं और अपने पार्टनर के साथ इस बारे में डिस्कस करें। बातचीत के समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं भी मिसकम्युनिकेशन्सन न हो। क्योंकि इससे आपके बनते रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।“
रिलेशन में एक-दूसरे को समझना ज़रूरी है
- फोटो : file photo
और यह जरूरी नहीं कि आपकी सभी जरूरतों को पार्टनर समझ जाए, इसलिए पार्टनर से इस बारे में प्यार और दृढ़ता से जरूर बात करें। गुस्से से या जबरदस्ती आप अपनी जरूरतों को मनवा नहीं सकते। रिलेशन में एक-दूसरे को समझना जरूरी है। आखिर में बता दें कि प्यार से ही सभी बातों का निपटारा करें।