फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते को बनाएं रखना चाहते हैं मजबूत, तो पार्टनर के साथ कभी ना करें ये चीजें

Mon, 14 Jan 2019 04:13 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
पार्टनर से कभी लड़ाई नहीं होगी - फोटो : file photo
विज्ञापन

ये तो सच है कि लड़का और लड़की में बहुत फर्क होता है। चाहे बात पसंद की हो या फिर व्यवहार की, दोनों में बहुत फर्क आ जाता है। इसके बावजूद भी हमें एक दूसरे के साथ रहना होता है, ऐसे में कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई शुरू हो जाती है और रिश्ता खत्म होने के कगार पर आ जाता है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बातें जिन्हें फॉलो कर आपके पार्टनर से कभी लड़ाई नहीं होगी। 

विज्ञापन

आपका रिश्ता हमेशा के लिए मजबूत बना रहे - फोटो : file photo
वैसे तो रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इसे बैलेंस करके चलना होता है। ऐसे समय में समझदारी और शांत दिमाग से काम करना चाहिए, जिससे आपका रिश्ता हमेशा के लिए मजबूत बना रहे। 

आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा - फोटो : file photo
जब आपको नया-नया प्यार होता है तो शुरुआती दिनों में एक साथ सब कुछ करना अच्छा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे टाइम बितता जाता है, ये सब चीजें आपको परेशान करने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि एक दूसरे को पर्सनल स्पेस दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता भी मजबूत होगा और आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

अपने पार्टनर के स्वभाव को बदलने की कोशिश ना - फोटो : social media
कभी भी अपने पार्टनर के स्वभाव को बदलने की कोशिश ना करें। ऐसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति पर्फेक्ट नहीं है, सबके अंदर कुछ न कुछ कमियां हैं। 
विज्ञापन

हर रिश्ता विश्वास पर टिका हुआ है - फोटो : social media
मजबूत रिलेशनशिप में एक दूसरे के बारे में हर बात पता होनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर के सामने हमेशा एक्स बॉयफ्रेंड की तारीफ करते रहें। ऐसा करने से आपका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। कोशिश करें इन सब चीजों से दूर रहने की। हर रिश्ता विश्वास पर टिका हुआ है। हमेशा छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर पर शक ना करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें