क्या आप जानते हैं जो आपके दिल के करीब होते हैं वो आपसे कभी दूर नहीं जाते। फिर भले ही वो आपके आसपास या आमने-सामने ना हो। आप अकसर अपने पुराने दोस्तों, एक्स पार्टनर या डेटिंग पार्टनर को मिस करते हैं तो अब आप अपने इन्हीं बडीज को हर पल अपने पास महसूस कर सकते हैं। अगर आपका पार्टनर आपके पास नहीं है तो भी आप उनके करीब रह सकते हैं,, आइए जानें कैसे।
उन्हें अचानक फोन करें
आप अपने पार्टनर को मिस कर रहे हें लेकिन वो आपके पास नहीं है तो आप उन्हें अचानक सुबह-सुबह या देर रात को फोन करें और उन्हें सरप्राइज दें। इससे उन्हें अहसास होगा कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।
ऑनलाइन चैट करें
आप अपने पार्टनर को मिस कर रहे हैं तो उन्हें ऑनलाइन आने का मैसेज कर ऑनलाइन बुलाएं और लाइव चैट करके उन्हें सरप्राइज दें।
आप उनके पास जाएं
आप अपने पार्टनर के पास नहीं है लेकिन आप उन्हें मिस कर रहे हैं तो आप चाहे तो उनके पास जाकर उन्हें हैरानी में डाल सकते हैं। अगर संभव हो तो आप उनसे ये जान लें कि उनका दिनभर का क्या शेड्यूल रहेगा फिर अचानक उनके पास जाकर उन्हें सरप्राइज दें।
सरप्राइज गिफ्ट भेजें
आप अपने पार्टनर को ये अहसास कराएं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं, इसके लिए आप उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं या फिर आप रेडियो के जरिए उन्हें याद कर सकते हैं। ये मिस करने का अनोखा तरीका होगा और आपके पार्टनर को पसंद भी आएगा।
मिसिंग यू मैसेज भेजें
आप चाहे तो पार्टनर को मिसिंग मैसेज भी भेज सकते हैं। आप बहुत सारे लव सिंबल्स के साथ, प्यार भरे मैसेज के साथ पार्टनर को मैसेज भेजें। आप चाहे तो उन्हें एक प्यारा सा मेल भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें सिर्फ एक मेल या मैसेज से काम नहीं चलेगा बल्कि आपको हर आधे या एक घंटे में उन्हें ऐसा मेल और मैसेज करना होगा जिससे वे स्पेशल फील करें और खुद को आपके पास आने से ना रोक पाएं।
वीडियो बनाएं
आप अपने पार्टनर को मिस कर रहे हैं तो उसका सबसे बढ़िया तरीका है कि आप अपने और अपने पार्टनर के कुछ खूबसूरत रोमांटिक पलों की फोटोज का कलेक्शन करें और उसकी वीडियो बनाएं। वीडियो में एक प्यारा सा मैसेज भी दें और इसे यूट्यूब पर डालकर पार्टनर को सरप्राइज करें।
इन टिप्स को अपनाकर आप अपने पार्टनर और दोस्त के करीब रह पाएंगे और आपका पार्टनर भी आपसे मिलने के लिए भी बेताब होगा।