फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के दर्द से निजात दिलाते हैं ऐसे गाने

Mon, 17 Nov 2014 05:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जब भी हम उदास होते हैं तो दर्दभरे गाने सुनना पसंद करते हैं। ऐसा क्यों होता है इस पर एक रिसर्च की गई। रिसर्च के मुताबिक, दर्दभरे गाने सुनने से लोगों को वाकई ब्रेकअप से उबरने और खुश रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


द हेल्थ साइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, जर्मन की एक रिसर्च में पाया गया कि जब कोई उदास होता है तो दर्दभरे गाने सुनकर वो अधिक भावनात्मक महसूस करता है और लाइफ की अलग-अलग तरह से कल्पनाएं करने लगता है।

जर्मनी, बर्लिन की यूनिवर्सिटी के लेखक लिला तारूफी का कहना है कि दुखभरे गानों में नेगेटिव मूड और भावनाओं को दूर करने की क्षमता होती है। साथ ही ऐसे गाने खुद का सांत्वना देते हुए नजर आते हैं। यानी  दर्दभरे गीत हमारी मुश्किल घड़ी में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


दुनियाभर के 772 लोगों पर करवाई गई रिसर्च में पाया गया कि लोग ब्रेकअप के बाद खासतौर पर दर्दभरे गाने सुनना पसंद करते हैं। प्रतिभागियों का कहना था कि वे अकेले रहने से बेहतर सैड सॉन्ग सुनना पसंद करते हैं। प्रतिभागियों ने ये भी बताया कि पार्टनर से बहस होने के बाद भी वे दर्दभरे गाने सुनना पसंद करते हैं।

लोग गानों के माध्यम से अपने नेगेटिव इमोशंस को बता पाते हैं जिसे वो वास्तविक जीवन में अनुभव कर रहे होते हैं। लोगों को सैडनेस के दौरान सिंगर जॉनी कैस का गाना 'हर्ट एंड बीटहोवन' और 'मूनलाइट सोनाटा' सुनना सबसे ज्यादा भाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें