फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के के परिवार से नहीं लड़के से पहले मिलना चाहती है लड़कियां

Mon, 10 Nov 2014 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय लड़कियां अब अपनी शादी को लेकर पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी हो गई हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात साबित हुई है।
विज्ञापन


द हेल्थ साइट पर छपे सर्वे के मुताबिक, लड़कियां अब लड़के के परिवार के बजाय पहले उससे मिलना पसंद करती है। ये सर्वे मैट्रीमोनियल साइट शादी डॉट कॉम द्वारा करवाया गया जिसमें 24 से 35 साल के 5,800 सिंगल लड़के और लड़कियों को शामिल किया गया।

सर्वे में शामिल 2,128 सिंगल महिलाओं में से 94.6 फीसदी ने लड़के से पहले मिलने की हामी भरी जबकि बाकी ने ना में जवाब दिया।जब पुरुषों से सही सवाल किया तो 3,672 सिंगल पुरुषों में से 93.8 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वे लड़की के परिवार वालों से मिलने के बजाय लड़की से मिलना पहले पसंद करेंगे जबकि बाकी ने परिवार से मिलना ठीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च में ये भी देखा गया कि 49.5 फीसदी सिंगल लड़कियों की पार्टनर ढूंढने के दौरान सबसे पहले लड़के से मिलना पहली प्राथमिकता है। 31.4 फीसदी पुरुषों की भी पहली प्राथमिकता लड़की से मिलना था। वहीं 19.1 फीसदी लड़के-लड़कियां एक-दूसरे की वैल्यू को महत्ता देना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें