फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मर्द चाहते हैं महिलाएं करें प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर प्यार के इजहार की शुरूआत पुरुष करते हैं। लेकिन ये सर्वे कुछ और ही कहता है। द हेल्थ इंडिया पर प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, अब भारतीय चाहते हैं कि प्यार का इजहार महिलाएं पहले करें।
विज्ञापन


मैट्रीमोनियल साइट शादी डॉट कॉम द्वारा 25 से 36 साल की उम्र के 6,500 सिंगल भारतीय पुरुषों पर ये सर्वे किया गया। जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि पुरुष रिश्ते को कैसे लेते हैं।

सर्वे में 71.7 पुरुषों ने कहा कि उन्हें अच्छा लगेगा यदि महिला पहले प्रपोज करे। 63.8 पुरुषों का ये मानना है कि देश में अब महिलाएं अधिक आत्मविश्वासी हो गई हैं और रिश्ते में आगे बढ़ने की पहल कर सकती हैं।
विज्ञापन


जबकि 36.2 फीसदी पुरुषों का कहना था कि उन्हें इस बात पर विश्वास करना मुश्किल होगा कि कोई महिला उन्हें प्रपोज कर रही है क्योंकि अभी तक पुरुषों का पहले प्रपोज करने का ट्रेंड चला आया है।
विज्ञापन

इस स्टाइल में चाहेंगे प्रपोज करवाना

जब पुरुषों से पूछा गया कि वे महिलाओं से किस स्टाइल में प्रपोज करवाना पसंद करेंगे। 61.2 फीसदी पुरुषों ने कहा ‌कि वे चाहते हैं महिला उनके सामने फेस टू फेस उन्हें प्रपोज करे। जब‌कि बाकी चाहते हैं कि डिजिटल कॉन्टेक्ट के जरिए महिलाएं उन्हें प्रपोज करें।

21.4 फीसदी का कहना है कि यदि महिला उन्हें फोन पर भी प्रपोल करेगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। जबकि 9.8 फीसदी पुरुषों को व्हाट्स ऐप के जरिए प्रपोजल में भी कोई दिक्कत नहीं है। वहीं 7.6 को फेसबुक द्वारा दिए गए प्रपोजल से कोई दिक्कत नहीं है।

शादी डॉट कॉम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गौरव रक्षित का कहना है कि ये सर्वे आजकल के युवाओं की सोच को दर्शाता है। जब शादी के लिए प्रपोज करने की बात आती है तो अक्सर यहां भी पुरुष ही पहल करते हैं लेकिन अब पुरुष सोचते हैं कि महिलाएं शादी ‌के प्रपोजल में भी पहल करेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें