भारतीय डाक से जुड़े लोग हमारी सहायता के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
- राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस का महत्व
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस का बहुत अधिक महत्व होता है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि भारतीय डाक से जुड़े लोगों का हमारे जीवन में कितना बड़ा योगदान होता है। ये लोग हमारे पास हमारी जरूरी लेटर, पार्सल को पहुंचाने का काम करते हैं।
मौसम कैसा भी हो ये समय पर हमारे पास पार्सल या जरूरी लेटर पहुंचा देते हैं। भारतीय डाक से जुड़े लोग हमारी सहायता के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं। कोरोना के इस कठीन समय में भी ये लोग हम तक हमारी जरूरी चीजें पहुंचाने का काम कर रहे हैं।