नरेंद्र मोदी
- फोटो : फेसबुक
लीना शर्मा ने उस घटना को याद किया जिसमें उनकी मुलाकात मोदी और वाघेला से हुई थी। दोनों ही ने अपना नाम बताया था लेकिन लीना को याद नहीं रहा। हालांकि दोनों ही लोगों के सादगीपूर्ण व्यवहार को वो कभी नहीं भूल सकी। यह कहानी तब की है जब लीला शर्मा अपने एक सहपाठी सहेली के साथ दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थीं। उनकी और उनके बैचमेट का टिकट कंफर्म नहीं हुआ था। तब मोदी और वाघेला ने इन दोनों ही महिलाओं को अपनी सीट दी थी। इतना ही नहीं, जब सोने की भारी आई तो मोदी और शंकर सिंह वाघेला ट्रेन के फर्श पर चादर बिछाकर लेट गए और अपनी रिजर्व सीट दोनों महिलाओं को दी।