फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: फटे हुए दूध का इस तरह से करें इस्तेमाल, सेहत के लिए फायदेमंद है फटे हुए दूध का पानी

Thu, 18 Jun 2020 07:03 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
गर्मियों में दूध फटने की संभावना अधिक रहती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्मियों में दूध फटने की संभावना अधिक रहती है। कई बार हम दूध को सही तरह से स्टोर नहीं कर पाते हैं जिस वजह से वो फट जाता है। गर्मियों में अगर दूध को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया तो तापमान अधिक होने की वजह से दूध बहुत जल्दी फट जाता है। अक्सर हम फटे हुए दूध को फेंक देना ही पसंद करते हैं, परंतु फटे हुए दूध को बर्बाद नहीं करना चाहिए। फटे हुए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें फटे हुए दूध का इस्तेमाल...
 
विज्ञापन

2 of 9
फटे हुए दूध से पनीर बना सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पनीर बना लें
  • आप घर में फटे हुए दूध से पनीर बना सकते हैं। इससे आपका दूध भी बर्बाद नहीं होगा। फटे दूध से पनीर निकालने के बाद काफी मात्रा में पानी बच जाता है, जिसे बहुत से लोग खराब समझकर फेंक देते हैं। परंतु आपने इससे फेंकना नहीं है। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल...

 
विज्ञापन

3 of 9
फटे दूध के पानी का इस्तेमाल आटा गंथूने में कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आटा गंथूने में करें इसका इस्तेमाल
  • आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल आटा गंथूने में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी रोटियां काफी मुलायम बनेंगी और रोटियों का स्वाद भी बढ़ जाएगा। फटे दूध के पानी से बनी रोटियां स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती हैं। 

 

4 of 9
फटे दूध के पानी का इस्तेमाल सब्जी या दाल बनाने में भी कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सब्जी बनाने में करें इस्तेमाल
  • आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल सब्जी या दाल बनाने में भी कर सकते हैं। इस पानी की मदद से सब्जी की ग्रेवी अच्छी बनती है, जिससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 9
जूस बनाने के लिए फटे दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं - फोटो : Pixabay
जूस में करें इस्तेमाल
  • जूस को और भी ज्यादा पोषण युक्त बनाने के लिए आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
चावल बनाने में फटे हुए दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चावल बनाने में करें इस्तेमाल
  • चावल बनाने में आप फटे हुए दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी से चावल का स्वाद बढ़ जाएगा।

 
विज्ञापन

7 of 9
फटे हुए दूध का इस्तेमाल नूड्ल्स बनाने में भी कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नूड्ल्स और पास्ता बनाने में करें इस्तेमाल 
  • आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल नूड्ल्स और पास्ता बनाने में भी कर सकते हैं। अगर आपको ज्यादा पानी की आवश्यकता है और फटे दूध का पानी कम पड़ रहा है तो आप फटे दूध के पानी में साधारण पानी मिला सकते हैं।

अगली स्लाइड्स में जानिए फटे हुए दूध के पानी के फायदे...
 

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • फटे हुए दूध के पानी में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद 
  • फटे हुए दूध के पानी का इस्तेमाल औप त्वचा और बालों को धोने के लिए भी कर सकते हैं। इस पानी का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और त्वचा में निखार आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें