फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2022: देशभक्ति के ये प्रसिद्ध नारे, कारगिल विजय दिवस के मौके पर भर देंगे जोश

Tue, 26 Jul 2022 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस - फोटो : istock
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की जीत इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 26 जुलाई के उस दिन की गाथा जब भी सुनाई जाती है, हर भारतीय जोश से भर जाता है। कारगिल युद्ध में सैकड़ों भारतीय सैनिकों ने अपने प्राण देश और देश की सरजमीं के लिए बलिदान कर दिए। पाकिस्तानी सेना के कब्जे से कारगिल की ऊंची चोटियों को आजाद कराया। इसके लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह तक नहीं की। उस साल पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था। उनके कब्जे से भारतीय जमीन को वापस लेने के लिए भारत सरकार ने जंग छेड़ दी। भारतीय सैनिक युद्ध के मैदान में उतर आए। लगभग 60 दिनों से ज्यादा चले इस युद्ध में सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए कारगिल की चोटियों पर जीत का झंडा फहरा दिया। 26 जुलाई को युद्ध में भारतीय सेना की जीत की घोषणा की गई। सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशभक्ति के ये प्रसिद्ध नारे भर देंगे जोश से।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस - फोटो : अमर उजाला
कुछ प्रसिद्ध नारे-

करो या मरो- महात्मा गांधी

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा- श्यामलाल गुप्त

आराम हराम है- जवाहरलाल नेहरू

पूर्ण स्वराज- जवाहरलाल नेहरू

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा- सुभाषचंद्र बोस

हिंदी हिंदू हिंदुस्तान- भारतेंदु हरिश्चंद्र

इनकलाब जिंदाबाद- भगत सिंह

जन-गण-मन अधिनायक जय हे- रवीन्द्रनाथ टैगोर

स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है- बाल गंगाधर तिलक

जय जवान जय किसान- लाल बहादुर शास्त्री

दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे- चंद्र शेखर आजाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें