भारतीय व्यंजनों में मसाले के तौर पर अनिवार्य रूप से इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी बहुत ही गुणकारी है। इसका इस्तेमाल दवा के रूप में एशियाई देशों प्राचीन काल से ही हो रहा है। लेकिन हाल में हल्दी पर किए गए एक शोध में जो फायदे सामने आए हैं वो गौर करने लायक हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शोध में पता चला है कि हल्दी में मौजूद लाभकारी गुण टीबी से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
यह शोध अमेरिका में कोलराडो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडीसीन के शोधकताओं ने की है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इंसान की जिन कोशिकाओं में हल्दी वाले रसायन को प्रवाहित किया गया था उनमें देखा गया कि वह टीबी के बैक्टीरिया को हटाने में कामयाब थीं।
टीबी पर हल्दी के शोध करने की प्रक्रिया को फैक्टर कप्पा -बी नाम दिया गया है।
शोध में लगे वरिष्ठ लेखक ने कहा है कि उनके शोध ने टीबी लड़ने में हल्दी की क्षमताओं के बारे में आधारभूत सबूत दिए हैं। इस शोध के बाद अगर हल्दी से टीबी के लिए दवा बनाई गई तो बहुत ही कम दामों में लोगों को टीवी की दवा मिल सकेगी।