सुनने में भले ही थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन आप सब ने कभी न कभी अपने घरों से छिपकली भगाने के लिए काफी जतन किए होंगे। छिपकली भगाने के लिए लगाए जाने वाले मोर पंख या कपूर से भी अगर आपको राहत नहीं मिली है तो ये आसान घरेलू नुस्खा आपकी सारी टेंशन दूर करने के लिए हाजिर है।
विज्ञापन
2 of 5
एक बोतल में प्याज के रस के साथ कुछ बूंदें लहसुन के रस की मिला लें। इस रस में थोड़ा सा पानी मिलाकर बोतल को बंद करके अच्छी तरह से हिलाएं। इसके बाद जहां आपको लगता है कि छिपकली सबसे ज्यादा आती है वहां इस रस को छिड़क दें। ऐसा करने से घर में छिपकली नहीं आएगी।
विज्ञापन
3 of 5
इसके अलावा घर के जिस-जिस कोने में छिपकली सबसे ज्यादा आती है वहां लहसुन की कली भी रख सकते है। ऐसा करने से भी छिपकलियां घर से दूर रहती है।
4 of 5
लहसुन के इस नुस्खे के अलावा आप छिपकलियां दूर भगाने के लिए प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्याज को लंबा-लंबा पतला काटकर उसे धागे से बांधकर घर के कोने में लटकाने से भी वहां छिपकली नहीं आती है।
इसके अलावा आप छिपकलियों को दूर भगाने के लिए काली मिर्च का स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्प्रे को बनाने के लिए आपको काली मिर्च पाउडर को पानी के साथ मिलाकर एक बोतल में भरना है। इसके बाद इस काली मिर्च के पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें।