फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे का यह फायदा नहीं जानते हैं आप?

Tue, 24 Sep 2013 07:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती उम्र के साथ-साथ बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए अब जिम में पसीना बहाने या डाइट के लिए मन मारना अब जरूरी नहीं क्योंकि मोटापे का भी अपना फायदा है। हाल में हुए एक अमेरिकी शोध की मानें तो अधेड़ उम्र के दौरान अगर आपका वजन थोड़ा अधिक है तो आपकी उम्र बढ़ने की संभावना भी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि जो लोग उम्र के 50वें पड़ाव पर 'ओवरवेट' यानी अधिक वजन वाले हैं उनका जीवन काल 16 साल अधिक हो सकता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, अब तक वजन घटाने और उम्र को लेकर प्रचलित धारणाओं से दीगर इसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। शोध के दौरान वजन बढ़ने या कम होने का पैमाना - बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने 1992 से लेकर 2009 तक के 10,000 लोगों का इंटरव्यू लिया जिसमें उन्होंने उनके बीएमआई और सेहत से संबंधित जानकारी इकट्ठा की। शोधकर्ता हुई जेंग के अनुसार, ''अधेड़ उम्र के दौरान बढ़े हुए वजन से नुकसान नहीं है लेकिन वजन में होने वाला बदलाव जरूर जीवन प्रत्याशा को प्रभावित करता है।''

शोध के दौरान प्रतिभागियों को छह अलग-अलग समूहों में रखा गया और उनके बीएमआई व 16 सालों के सेहत के रिकॉर्ड पर अध्ययन किया गया। इस दौरान पाया गया कि जिन लोगों का वजन 25 बीएमआई से लेकर 29.9 बीएमआई है, यानी सामान्य से थोड़ा अधिक है उनके अधिक जीने का संभावना सबसे अधिक है जबकि मोटे लोगों की संभावना थोड़ी कम होती है।

जेंग कहते हैं, ''हमने पाया कि 51 वर्ष की उम्र वाले लोगों का वजन अगर सामान्य से थोड़ा अधिक है तो इससे उनके जीवनकाल में सकारात्मक बदलाव होते हैं। हालांकि बहुत अधिक मोटे लोगों के लिए निष्कर्ष अच्छे नहीं है लेकिन पांच पाउंड तक अधिक वजन होना फायदे का सौदा है।''
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें