यदि आप में मीठे में एक जैसा खा-खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं इस बार बनाकर देखिए अरसा। अरसा उत्तराखंड की पारंपरिक डिश है। उत्सव के मौके पर इसे खूब बनाया जाता है। अरसा बनाने के लिए आपको थोड़ी तैयारी पहले से करनी होगी, बाकी इसे बनाने में लगभग डेढ़ घंटा लगता है लेकिन रेसिपी इसकी बहुत आसान है। आइए जानते हैं दो से चार लोगों के लिए यदि अरसा बनाना हो तो किस तरह तैयार किया जाए।
सामग्री-
250 ग्राम भीगे चावल
तेल तलने के लिए
पानी आवश्यकतानुसार
विधि-
यदि आप सुबह अरसा बनाएंगी तो एक बर्तन में रात में ही चावल भिगोकर रख दें। सुबह इन भिगोए हुए चावल को मिक्सर में पीस लें। अब एक बर्तन में गैस पर गुड़ को पानी में उबालने रखें। जब गुड़ पूरा पिघलकर घोल बन जाए तो इसे बंद कर दें। बने हुए घोल में चावल का मिश्रण मिला दें और चम्मच से मध्यम आंच पर एक घंटे तक चलाते रहें। गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इसके छोटे-छोटे पकौड़े तैयार कर लें। अब धीमी आंच पर तेल को गर्म होने रख दें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें पकौड़े डालकर तल लें। अब गरमा गरमा अरसों को सर्व करें।