अनानास खाने में थोड़ा खट्टा-मीठा सा होता है। ऐसे में इसकी चटनी बनाकर खाना दक्षिण भारत के लोगों को बहुत पसंद होता है। यहां कुछ खास हिस्सों में इसकी चटनी ठीक वैसे ही बनती है जैसे मध्य उत्तर भारत में आम और इमली की। हालांकि आम की तरह ही अनानास की चटनी का स्वाद भी लाजवाब होता है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
कटा हुआ अनानास
पाइनएप्पल चटनी बनाने का तरीका
पाइनएप्पल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें कटे हुए पाइनएप्पल के साथ डेढ़ गिलास पानी डालकर पाइनएप्पल को 15 मिनट तक उबाल लें। आप पाइनएप्पल को तब तक उबालें, जब तक यह अच्छी तरह से उबल कर मुलाय ना हो जाए।
अब एक दूसरे पैन में चने की दाल, उड़द की दाल, और मेथी डाले और इसे मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूने। इसे आपको तब तक भूनना है जब तक यह हल्का भूरा ना हो जाए । इसके बाद इसमें सूखा लाल मिर्च डालें और फिर से इसे 2 मिनट तक भूने। अब पैन में तैयार किए गए सारे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दे। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर जार में डाले। फिर इसमें सूखा और ताजा कसा हुआ नारियल पाउडर भी डाल दें।
अब इसमें इमली का पानी डालकर इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका पतला पेस्ट बना लें। इसके बाद एक दूसरा पैन गर्म करके इसमें थोड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें हींग, सरसों, करी पत्ते डाले और इनका तड़का लगाए। इसके बाद इसमें मिक्सर जार में तैयार किया गया मिश्रण डाले और अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डाले और इस पूरे मिश्रण को दो से 3 मिनट तक मध्यम आंच में पकाए।
अब पैन में तैयार किए गए मिश्रण में पहले से पकाया हुआ पाइनएप्पल डाले और इसे अच्छी तरह से मिला ले। फिर इसे 2 से 3 मिनट तक एक साथ थोड़ा सा और पका लें। आपकी टेस्टी पाइनएप्पल चटनी बनकर तैयार है।