फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखेगा बेल का शरबत, बनाने की विधि है बेहद आसान

Wed, 05 May 2021 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेल के फायदे - फोटो : iStock
विज्ञापन
गर्मियों में बेल का शरबत शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है। बेल में मौजूद विटामिन ए आंखों की सेहत को फायदा पहुंचाता है। वहीं इसमे जिंक और आयरन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ऐसे में बेल के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। गुणों से भरपूर बेल के शरबत को बनाने की ये विधि है बेहद आसान।
विज्ञापन


बेल का शरबत बनाने के लिए सामग्री-
1 बेल फल
1 लीटर पानी
मुट्ठी भर पुदीना की पत्ती
5-10 आइस क्यूब्स
चुटकीभर नमक
चीनी स्वादानुसार

बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेलन की मदद से बेल के फल को तोड़कर इसके बाहरी मोटे छिलके को इसके गूदे से अलग कर लें। अब गूदे में से इसके बीज निकाल लें। ध्यान रखें कई बार बेल के फल के बीज के आस-पास बहुत सारा जैल लगा होता है, जो स्वाद में कड़वा होता है। इसे यदि हटाया न किया जाए तो शरबत में भी कड़वाहट आने लगती है। इसके बाद एक बड़े बाउल में बेल के फल का गूदा लें और उसमें एक गिलास पानी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
ऐसा करने से आप गूदे को अच्छे से मिक्स भी कर पाएंगे और उसमें मौजूद बीज भी अलग हो जाएंगे। अब एक बड़ी छन्नी से इस मिश्रण को छान लें। छन्नी में थोड़ा और पानी डालें ताकि जितना हो सके गूदे से रस निकल जाए। अब आप चाहें तो इसमें अपने स्वादानुसार चीनी डाल सकते हैं। अब एक गिलास में बर्फ के टुकड़े और पुदीना की पत्तियां डालकर चुटकीभर नमक डालें। अब इसमें बेल का शरबत मिलाकर सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें