फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम की तरह ही जबरदस्त है ऐल्बकर्की एटॉमिक मशरूम का स्वाद, घर पर बनाकर लूट लें सबका दिल

Mon, 24 Jun 2019 12:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम के समय या जब मेहमान घर आने वाले हों तो समझ नहीं आता कि क्या बनाएं। ऐसे में वही पुरानी पकवान की रेसिपी दोहरानी पड़ती है। ये समस्या हर महिला की होती है। लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है। चाहे आपके दोस्त घर आ रहे हों या रिश्तेदार, किटी पार्टी हो या गेट टुगेदर 'ऐल्बकर्की एटॉमिक मशरूम' अपने नाम की तरह ही दमदार है। तो फटाफट नोट करें विधि और बनाकर जीत लें सबका दिल। 
विज्ञापन


ऐल्बकर्की एटॉमिक मशरूम की सामग्री (साभार: शेफ विजय आनंद बक्शी)
20 मीडियम मशरूम
25 ग्राम वेजिटेबल तेल
20 ग्राम टोमैटो प्यूरी
10 ग्राम पैपरिका पाउडर
2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 जैलपीनो

ऐल्बकर्की एटॉमिक मशरूम बनाने की विधि
-मशरूम को धोकर साफ कर लें।
-एक बाउल में बाकी सारे मसालों को मिला लें और इन्हें हल्के से मिक्स कर लें।
-इसमें मशरूम को डालें और 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
-एक तवे पर ग्रिल करें। पैपरिका पाउडर को ओवरकुक न करें वरना यह ब्राउन होने के बाद कड़वा लगेगा।
-हल्की क्रशड कालीमिर्च छिड़कर सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें