देशभर में गर्मी से लोग परेशान हैं। जैसे-जैसे जून का महीना खत्म होता जा रहा है गर्मी का तापमान अपने चरम पर पहुंच रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। ताकि खुद को गर्मी से राहत दिल सकें और लू से बच सकें। क्योंकि गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए शरीर में नमी का होना जरुरी है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घर पर आप दही का शरबत बना सकते हैं।
यह शरबत ना केवल लू से बचाएगा बल्कि आपके तन और मन दोनों को ठंडा रखेगा। आइए जानते हैं घर पर दही का शरबत बनाने के लिए किन-किन चीजों का होना जरुरी है। और किस तरह बनाया जाएगा। सबसे पहले आपको एक कप दही, 5 कप ठंडा पानी, स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच धनिया, पुदीना, मिर्च का पेस्ट और बर्फ का टुकड़ा रख लें।
सारी सामग्री जुटाने के बाद एक बड़े बर्तन में दही और पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें। फिर इसमें नमक, नींबू रस और पेस्ट डाले और अच्छी तरह से मथ लें। इसके बाद लंबे गिलासों में शरबत डालें और खूब सारा बर्फ डालकर सर्व करें।