फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत टाइट बेल्ट, घड़ी या ब्रा पहनने का ऐसा नुकसान

Tue, 03 Dec 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत टाइट बेल्ट, घड़ी या ब्रा पहनने वालों के लिए बुरी खबर है। हाल में हुए शोध में माना गया है कि जो लोग बहुत टाइट पोशाक या एसेसरीज पहनते हैं उन्हें त्वचा संबंधी रोग- सोरायसिस का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन


ऐसे 5 सवाल जिन्हें आप डॉक्टर से नहीं पूछते, गूगल पर खोजते हैं

यूनिवर्सिटी ऑफ मॉनचेस्टर के शोधकर्ताओं ने चार यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर अपने अध्ययन में माना है कि टाइट ब्रा, घड़ी या फिर टाइट बेल्ट पहनने वाले लोगों को इस रोग का रिस्क अधिक होता है।

शोधकर्ता प्रोफेसर क्रिस ग्रिफिथ्स के अनुसार, ''इनका इस रोग से क्या संबंध है, इसका तो अब तक पूरा पता नहीं चल सका है पर इनसे सोरायसिस का रिस्क अधिक है यह हम मान सकते हैं। हो सकता है कि बहुत टाइट फैब्रिक से निकलने वाला केमिकल त्वचा की ऊपरी परत के लिए सोरायसिस का ट्रिगर हो सकता है।''
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्ताओं ने यह माना कि सोरायसिस की यही एक वजह हो ऐसा भी नहीं है लेकिन यह एक पुख्ता कारण जरूर हो सकता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रोग के पुख्ता और किफायती इलाज के लिए उन्हें अभी अधिक अध्ययन की आवश्यकता है लेकिन ये सावधानियां बरतकर इसके खतरों को कम जरूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें