सामग्री
-5 आलू
-आधा कप चीनी
-चार चम्मच घी
-एक कप दूध
-किशमिश
-काजू
-इलायची
-बादाम
ऐसे बनाएं
-आलू को अच्छी तरह धोकर उबालें। थोड़ा ठंडा होने पर छीलकर टुकड़ों में मिक्स कर लें। इसके बाद कड़ाही में घी हल्का गरम करें फिर आलू डालकर चलाते हुए धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक भूनें।
-भुने हुए आलू में दूध डालकर गाढ़ा करें। इसके बाद चीनी, किशमिश और काजू डाल दें।
-हलवे को लगातार चलाते रहें, जिससे यह बर्तन में ना लगे। जब यह बिलकुल गाढ़ा हो जाए इसे बर्तन में निकालिए और इलायची पाउडर मिक्स करें।
-इसके बाद बादाम को छोटे टुकड़ों में काटकर सजाएं। आलू के हलवे में अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।