फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदूरी चाय के बाद मार्केट में आई बिरयानी टी, जानें इसकी रेसिपी

Mon, 26 Aug 2019 05:07 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
biryani tea - फोटो : instagram
विज्ञापन

अभी तक आपने तंदूरी चाय के बारे में बहुत सुना होगा। आपमें से बहुत सारे लोगों ने इसे ट्राई भी किया होगा। इन दिनों इसका इतना नाम हो गया है कि हर शहर में आपको इस मशहूर चाय की एक टपरी जरूर मिल जाएगी। अभी लोगों में इसका बुखार उतरा नहीं था कि बाजार में एक नई चाय दस्तक दे चुकी है। तंदूरी चाय के बाद अब मार्केट में बिरयानी चाय आने वाली है। अभी तक ये चाय आगरा में मिल रही है। अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं तो वहां आपको कई कैफे के सामने लोग इसकी चुस्की लेते हुए आराम से नजर आ जाएंगे। आइए जानते हैं बिरयानी चाय को बनाने का तरीका...

विज्ञापन

डिजाइन पिक्चर
बिरयानी चाय बनाने के लिए जरूरी सामान
-25 मिली लीटर कंडेंस्ड मिल्क
-75 मिली फुलक्रीम मिल्क
-1 छोटा स्पूम ब्लैक टी लीफ
-150 मिली लीटर पानी
-एक चुटकी दालचीनी पाउडर
विज्ञापन

biryani tea - फोटो : instagram
बिरयानी चाय की आसान विधि
-बिरयानी चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में कंडेंस्ड मिल्क लीजिए।
-एक दूसरे प्याले में चायपत्ती और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे छान लें और कंडेंस्ड मिल्क में मिला लें।
-अब एक बर्तन में दूध डालकर दो मिनट तक तेज आंच पर गर्म करें।
-दूध जब ठंडा हो जाए तो इसे ग्राइंडर में डालकर अच्छे से झाग बना लें।
-झाग को कंडेंस्ड मिल्क में डालें। ऊपर से दालचीनी पाउडर का छिड़काव करें।
-बिरयानी चाय बनकर तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें