फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत कुछ कहती हैं शरीर की आवाजें, बीमारियों का देती हैं संकेत

Thu, 09 Mar 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
- फोटो : wanita indonesia
विज्ञापन
क्या आपके शरीर से भी खर्राटे, सांस की आवाज, जॉइट्ंस का चटकना या हिचकी जैसी कई तरह की आवाजें आती हैं, तो इन्हें नजरअंदाज ना करें। अधिकतर बार ये किसी बड़ी बीमारी और इशारा करते हैं  और जिसे आप समझ नहीं पाते। शरीर से आने वाली एक आवाज आपको इशारा करती है कि आप बीमार हैंं। 
विज्ञापन


- अगर कान में सनसनाहट की आवाज आती है तो ये टिनिटस बीमारी की ओर संकेत करती है। फंगल इंफेक्शन के कारण ऐसी आवाज सुनाई देती हैं।

- अक्सर खर्राटे को नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे कि इससे ऐप्निया, डायबिटीज व स्ट्रोक जैसी बीमारी होने के आसार काफी काफी हद तक बढ़ जाते है। दरसल मोटापे की वजह से गले  के मेम्ब्रेन में रुकावट आ जाती है और सोते समय खर्राटों की आवाज सुनाई देती हैं। 

- कई बार उठते-बैठते अचानक जॉइंट्स से आवाज आ जाती हैं। ये गठिया और ऑर्थराइटिस का कारण भी हो सकता हैं। 
विज्ञापन

- फोटो : Budwig Center
- अधिकतर डाइजेशन के दौरान पेट से भी आवाज आती है। आवाज के साथ अगर आपका पेट फूल जाता है और दर्द भी होता है तो आपको लिवर की समस्या हो सकती हैं। 

- कई बार जबड़ों से आवाज आती है, जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता। ऐसा जबड़ों का ऊपर और नीचे का अलाइमेंट बिगड़ने के कारण होता हैं। 

-  अगर आपके फेफड़ों में इंफेक्शन या फिर एलर्जी है तो खांसते समय सीटी की तरह आवाज आती हैं। यदि यह आवाज काफी लंबे समय से आ रही है तो अस्थमा होने के संकेत हैं। 

- सोते समय हमें खुद की दिल की धड़कन सुनाई देती हैं। अधिक मात्रा में कॉफी या अल्कोहल लेने से ऐसा होता हैं। इसके अलावा एग्जाईटी के कारण भी ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
-  हिचकी आना तो वैसे काफी आम बात है, लेकिन यह लगातार काफी ज्यादा हो रही है तो नर्वस सिस्टम की समस्या हो सकती हैं। ​हिचकी सांस की नली में मौजूद डायफ्राम में रूकावट की वजह से आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें