फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी इन चीजों को समझते हैं हेल्दी? जरूर पढ़ें ये खबर

Wed, 08 Mar 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सेहतमंद
विज्ञापन
कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें लेकर ये दावा किया जाता है कि वे सेहतमंद हैं लेकिन इसका परिणाम आपको आगे चलकर भुगतना पड़ता है। इसलिए आंखें मूंदकर इन दावों पर विश्वास करने से पहले ऐसी चीजों की सच्चाई जरूर जान लें।
विज्ञापन

डाइट सोडा से मर्दों को हो सकती है ये बीमारी

एनर्जी बार

लोग चॉकलेट या कैंडी की जगह एनर्जी बार खाना पसंद करते हैं लेकिन बता दें कि कई बार इनमें भी ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आम चॉकलेट या कैंडी में होता है। इसलिए आगे से इन्हें खाने पहले सावधानी जरूर बरतें।

डाइट सोडा

एक शोध में सामने आया था कि जो मर्द डाइट सोडा लेते हैं उनमें 40 प्रतिशत अधिक प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल इसमें आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। 
 
विज्ञापन

फ्लेवर्ड दही भी है हानिकारक

फ्लेवर्ड दही

सादा दही में फल डालकर खाना तो फायदेमंद हो सकता है लेकिन बाजार में मिलने वाली फ्लेवर्ड दही सेहत के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं होती है। दरअसल, इनका स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसमें जरूरत से ज्यादा मीठे का इस्तेमाल कर देते हैं।

जूस

जूस पीने से बेहतर हो कि आप फल खाएं। खासतौर से पैक्ड जूस सेहत के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं होते। जूस हमेशा अपनी आंखों के सामने निकलवाकर ही पीना चाहिए। 

एनर्जी ड्रिंक

एनर्जी ड्रिंक में भी जरूरत से ज्यादा मीठा होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इनकी जगह सिर्फ पानी पिएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें