फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो रोज खाइए शकरकंद, मिलेगा फायदा

Wed, 17 May 2017 10:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
sweet potato
मीठे आलू की तरह दिखने वाले शकरकंद को लोग स्वीट पोटैटो के नाम से भी जानते हैं। स्वाद के लिए इस फल को खाने वाले लोगों को ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि ये फल स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। शकरकंद हर जगह आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ सस्ता और स्वादिष्ट फल होता है।

इस फल को बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत कहा जाता हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए स्वास्थ्य पर होने वाले इसके जबरदस्त फायदों के बारे में

 
विज्ञापन

2 of 5
heart attack
शकरकंद में मौजूद विटामिन बी 6 होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड की मात्रा को शरीर में बढ़ने से रोकता है। ये एक ऐसा अमीनो एसिड है जो शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होता है। जिसकी वजह से लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से व्यक्ति कई तरह के हृदय संबंधित रोगों का भी शिकार हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
cold and flu
अगर आप  सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं तो शकरकंद जरूर खाकर देखें। इसमें  मौजूद विटामिन सी आपको सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ-साथ आपके दांतों और हड्डियों के गठन में भी काफी मदद करता है।  

4 of 5
आयरन की कमी
शकरकंद में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी होने पर व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस करता है। साथ ही उसकी रोगों से लड़ने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। आयरन की कमी से परेशान होने वाले लोगों के लिए शकरकंद वरदान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sun tan
शकरकंद में मौजूद विटामिन ए (बीटा कैरोटीन) कैंसर से लड़ने में मदद करता है। साथ ही सूरज की किरणों से आपकी त्वचा पर होने वाली क्षति से भी आपको बचाता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें