फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में सफाई की आदत डालेंगे ये टिप्स

Thu, 20 Dec 2012 05:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को अगर शुरू से ही साफ-सफाई की बेसिक आदतें सिखाई जाएं तो उन्हें अधिक संक्रमण भी नहीं होता और वे स्वस्थ भी रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नौनिहाल हमेशा सेहतमंद रहे तो इन टिप्स की मदद से आप उनमें स्वच्छता संबंधी आदतें डाल सकते हैं।
विज्ञापन


हाथ धोने की आदत
शरीर के भीतर किटाणुओं के पहुंचने का सबसे आसान रास्ता है हाथ। इसलिए आपका बच्चा जब भी बाहर से आए, उसे सबसे पहले हाथ धोने की आदत डलवाएं। खाने से पहले और खाने के बाद भी हाथ धोना जरूरी है। साबुन से कम से कम 15 सेकंड तक हाथों को साफ करने के बाद ही पानी से धोना चाहिए।

खांसते वक्त मुंह पर हाथ रखना
बच्चे को आदत डलवाएं कि उसे जब भी खांसी या छींक आए, वह मुंह पर हाथ या रुमाल रखना न भूले। इससे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को तेजी से संक्रमण नहीं होता।
विज्ञापन


मुंह में हाथ न डालना
कई बच्चों की आदत होती है कि वे बार-बार मुंह में हाथ डालते हैं, आंखें मलते हैं या फिर नाखून चबाते हैं। इससे बहुत तेजी से कीटाणु उनके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। आपका बच्चा जब भी कोई ऐसी हरकत करे, आप उसे तुरंत टोकें।

ब्रश करने की आदत डालें
दांतों की सफाई जितनी बड़ों के लिए जरूरी है, उतनी ही बच्चों के लिए भी। ऐसे में बच्चों को दो बार ब्रश करने और सही तरीके से ब्रश करने की आदत डलवाना जरूरी है। कोशिश करें कि सुबह उठने के बाद यह उसकी रुटीन का सबसे पहला काम हो जाए।

कैसे सिखाएँ बच्चों को
जरूरी नहीं कि आपके कहने या समझाने पर आपका बच्चा इन आदतों के लिए पूरी तरह तैयार ही हो जाए। ऐसे में आप अगर समझदारी से कुछ तरकीबों को अपनाएंगे तो बच्चे का झुकाव अपनेआप ही इस ओर होगा। मसलन, बच्चों को खेल-खेल में ये सब काम करने की आदत डालें। जिनसे उन्हें हाथ धोने या दांत साफ करने में मजा आए और वे इससे न कतराएं।
विज्ञापन


आप चाहें तो तरह-तरह के उदादहरण देकर भी इन आदतों के प्रति उनकी रुचि बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें की ये आदतें आपके बच्चे के रुटीन का हिस्सा ही हो जाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें