फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से गहरा रिश्ता है सोने के तरीके का

Wed, 19 Dec 2012 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



आप किसी के व्यक्तित्व का अंदाजा कैसे लगाते हैं- पहनावे से, बातें करके, फेसबुक प्रोफाइल से या फिर हॉबी जानकर? अगर हम कहें कि किसी व्यक्ति के सोने की मुद्रा से भी आप उसके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं तो आपको जरूर हैरानी होती। लेकिन सच यह है कि आप जिस मुद्रा में सोते हैं उससे आपके व्यक्तित्व की पता चल सकता है। न सिर्फ व्यक्तित्व बल्कि आपकी सेहत का भी अंदाजा सोने के तरीके से लगाया जा सकता है। कई शोधों में इस बात को माना भी गया है।

पेट के बल सोते हैं तो
कुछ लोग अक्सर पेट के बल सोते हैं और उनके हाथ तकिया के आस-पास होते हैं व उनका सिर एक ही दिशा में देर तक रहता है। आमतौर पर ऐसी मुद्रा में सोने वाले लोगों का व्यक्तित्व बहुमुखी होता है। वे लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद करते हैं और हमेशा लोगों से घिरे रहते हैं। कई बर ऐसे लोग अपनी आलोचना से ज्यादा आहत होते हैं। सेहत की नजर से इस अवस्था में कुछ देर सोना पेट के लिए फायदेमंद है। थोड़ी देर इस अवस्था में सोने से भोजन अच्छी तरह पच जाता है।
विज्ञापन


धनुष की तरह सोते हैं तो
कुछ लोग सोते वक्त अक्सर धनुष जैसी या तिकोनी आकृति बनाते हैं। आमतौर पर इस मुद्रा में सबसे अधिक लोग सोते हैं। इस मुद्रा में सोने वाले लोग हमेशा बाहर से कठोर लगते हैं और उनका मन बहुत कोमल होता है। स्वभाव से ये लोग शर्मीले और संवेदनशील होते हैं। इन्हें लोगों से घुलने में समय लगता है लेकिन ये अपना कंफर्ट जोन बनाकर रहते हैं।

बाईं ओर इस अवस्था में सोने वाले लोगों के लिवर, पेट और फेफड़े पर दबाव पड़ा है तो बेहतर है कि अगर आप इस अवस्था में सोते हैं तो हमेशा दाईं करवट लें।       

सीधी करवट में सोते हैं तो
अगर आप करवट लेकर सीधा सोते हैं यानी करवट लेते वक्त आपके हाथ सीधे रहते हैं तो आपका व्यक्तित्व बेहद सरल है। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से नहीं लगाते और बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। इस अवस्था में सोने से कमरदर्द में आराम मिलता है।  

हाथ सामने लेकर करवट लेते हैं तो
अगर आप सोते वक्द दोनों हाथों को सामने या अपने तकिये के समानांतर रखते हैं तो आप जिज्ञासु प्रवृत्ति के हैं। इन्हें नए प्रयोग अच्छे लगते हैं। ये लोग थोड़े शक्की भी होते हैं। ये लोग किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले कई बार सोचते हैं लेकिन एक बार निर्णय लेने के बाद फिर पलटकर नहीं सोचते। इस अवस्था में सोने से अनिद्रा की स्थिति में आराम होता है और नींद गहरी आती है।
विज्ञापन


पीठ के बल सीधे सोते हैं तो
अगर आप पीठ के बल बिल्कुल सीधे सोते हैं और आपके हाथ सीध में आपसे सटे होते हैं तो आप गंभीर प्रवृति के हो सकते हैं। इस तरह के लोग जीवन का ऊंचा लक्ष्य रखने में यकीन करते हैं और बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। इस अवस्था में सोने से शरीर को आराम तो मिलता है पर खर्राटे लेने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें