फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याददाश्त बढ़ाने का सबसे आसान उपाय

Tue, 14 Jan 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वह किसी के लिए एनर्जी बूस्टर है तो किसी के लिए नींद भगाने का तरीका। मगर अब उसके फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं है। हाल ही में आए एक शोध की मानें तो अब उसका सेवन आपकी याददाश्त भी दुरुस्त कर सकता है। बात हो रही है चाय की गर्मागर्म प्याली की।
विज्ञापन


अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध में पाया गया है कि कैफीन का किसी भी व्यक्ति की याददाश्त पर काफी सकारात्मक प्रभाव होता है। यह शोध जर्नल नेचर न्यूरोसाइंस में प्रकाशित किया गया है।

साइकोलॉजिकल और ब्रेन साइंसेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मिशेल यासा कहती हैं, ‘हमने शोध के दौरान पाया कि किसी भी चीज को याद करने के बाद यदि कैफीन का सेवन किया जाता है तो उसे लंबे समय तक याद रखने में काफी मदद मिलती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं की मानें तो कैफीन के लॉन्ग टर्म मेमोरी पर पड़ने वाले इस तरह के प्रभाव इससे पहले सामने नहीं आए हैं। अब इन पर विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें